Weather Forecast Today: मौसम रिपोर्ट के मुताबिक आज पूरे भारत में ठंड बढ़ सस्ती है साथ ही सीतलहर चलने की उम्मीद जताई जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ रही है, पिछले गुरुवार से तापमान में कमी हो रहा है।

इस समय तापमान में उलटफेर देखने को मिल सराहा है। अगले 5-6 दिनों तक तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिल सकती है। 22 से 25 नवंबर तक उच्चतम तापमान 24-26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शनिवार को आसमान साफ ​​रहेगा लेकिन सुबह में हल्का कोहरा रह सकता है।

अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बिहार में मौसम जल्द ही बदल सकता है। 24 और 25 नवंबर को कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन हमें नहीं पता कि बारिश होगी या नहीं। हालांकि कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है।

अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा,बिहार में बहुत ठंड पड़ रही है और सुबह और रात में कोहरा छाया रहता है। 24 और 25 नवंबर को कई जिलों में तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

जम्मू और कश्मीर में मौसम विभाग के अनुसार बर्फबारी होने का अंदेशा लगाया जा रहा है साथ ही वहां के लोगों को संभाल कर रहने के लिए एडवाइजरी भी जारी की जा रही है। मौसम में हो रहा है बदलाव के कारण इन सब का असर पूरे राज्यों पर भी बढ़ सकता है। बर्फबारी होने के कारण सर्द हवाएं पूरे भारत में तेजी से फैल रहे हैं।

फिलहाल उत्तर प्रदेश में मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं हो रहा है। बहुत ठंड नहीं है और कोई घना कोहरा भी नहीं है। मौसम का अध्ययन करने वाले विशेषज्ञों ने यह नहीं कहा है कि ठंड बढ़ेगी। लेकिन अगले कुछ दिनों में तापमान ऊपर या नीचे जा सकता है। रात में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है।

उदाहरण के तौर पर गुरुवार की रात बरेली में तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई चेतावनी नहीं दी है।

Recent Posts