नई दिल्लीः क्रिकेट जगत में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने अलग ही अंदाज के लिए जाने जाते हैं, जिसमें चाहें बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी और अपना मिजाज। वैश्विक स्तर पर खेले जाने वाले मैचों की जब बात होती है तो क्रिकेट में सुनामी लाने वाले कई खिलाड़ियों के नाम आप पढ़ते होंगे।

जैसा कि आपके सामने छक्के लगाने की बात आए तो भारतीय टीम में हिटमैन के नाम से शुमार रोहित शर्मा का ख्याल आता है। छक्कों की बात करें तो रोहित शर्मा के आसपास भी कोई खिलाड़ी टिकता नहीं है, लेकिन अब ऐसा नहीं है। क्रिकेट जगत में अब एक ऐसा भी नाम है जिसने सालाना छक्कों के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

वैसे यह बात आपको बड़ी ही अजीब लग रही होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि यह सौ फीसदी सच है। क्रिकेट की दुनिया में अब रोहित शर्मा से बड़ा सिक्सर किंग कदम रख चुका है, जो काफी दिनों से धमाका मचाए हुए है।

इस खिलाड़ी ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब रोहित श्रमा से भी बल्लेबाज सिक्सर हिटर कदम रख चुका है, जो फैंस के दिल पर राज कर रहा है। यह बल्लेबाज किसी टॉप रैंकिग वाली टीम का नहीं बल्कि नई नवेली यूएई के मुहम्मद वसीम है। उन्होंने रोहित शर्मा का छक्कों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में एक साल में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। इसे अब यूनाइटेड अरब अमीरात के मुहम्मद वसीम ने अपने नाम कर कर लिया है। रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ वसीम ने एक ऐसा भी खास रिकॉर्ड बनाने का काम किया है।

अब तक ऐसा कारनामा कोई नहीं कर सका है। यूएई के वसीम ने वैश्विक क्रिकेट में एक साल में 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले एक साल में रोहित शर्मा ने 80 छक्के लगाए थे। रोहित शर्मा ने यह कारनाम साल 2023 में किया था।

बीते साल यानी 2023 में मुहम्मद वसीम ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 101 छक्के लगाकर कीर्तिमान रच दिया है। अब रोहित शर्मा इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। वसीम ने 2023 में टी20 और वनडे क्रिकेट खेला। वहीं, भारतीय कप्तान ने 2023 में वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेला।

टूट गया रोहित शर्मा का सिक्सर वाला रिकॉर्ड

101 छक्के 2023 में- मुहम्मद वसीम (यूएई)

80 छक्के 2023 में- रोहित शर्मा (भारत)

78 छक्के 2019 में- रोहित शर्मा (भारत)

74 छक्के 2018 में- रोहित शर्मा (भारत)

74 छक्के 2022 में- सूर्यकुमार यादव (भारत)।

Recent Posts

Ganesh Meena is a digital marketing expert and content...